Friday, July 15, 2011

जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

घरौंडा(प्रवीन सोनी)   
    अराईपूरा के सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आज तीन दिवसीय जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में ब्लाक के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। शुक्रवार को खंड स्तरीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों खिलाडिय़ों ने भाग लिया। आज स्कूल में खो-खो, वॉलीबाल 100मीटर दौड़, लंबीकूद, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाते हुए क्रंमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। शुभारंभ के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश गुप्ता ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलने से जहां तन, मन और स्वास्थ्य में चुस्ती आती है वहीं भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत कोई मायने नही रखती। इसलिए छात्रों को खेल को आपसी भाईचारे के साथ खेलना चाहिए।  खेलकूद प्रतियोगिता पीटीआई अविनाश भारद्वाज की देख रेख में करवाई गई व मंच संचालन कंवरभान वर्मा ने किया।



रक्तदान शिविर 17 जुलाई को
घरौंडा(प्रवीन सोनी)
भारत विकास परिषद् द्वारा जिला रैड क्रास सोसाईटी के तत्वाधान में 17 जुलाई दिन रविवार को रेलवे रोड़ स्थित देवी मंदिर सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाऐगा। 
भाविप अध्यक्ष विजय गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में कोओपरेटिव बैंक करनाल के डायरेक्टर व गांव ददलाना के पूर्व सरंपच नरेंद्र राणा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवशरण अस्थाना करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रान्तीय अध्यक्ष प्रो. जोगेंद्र मदान तथा भाविप के क्षेत्रीय चैयरमेन सीपी आहुजा विशेष रूप से आमंत्रित होगें। शाखा सचिव राजेंद्र गोयल व प्रैस सचिव अरूण अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में अधिक से अधिक सदस्य रक्तदान करेंगे।


No comments:

Post a Comment