Tuesday, July 5, 2011

सडक़ की हालत बेकार, राहगीर परेशान।



घरौंडा:(प्रवीन सोनी)
गांव कैमला से कोहंड की ओर जाने वाली सडक़ की हालत बहुत खस्ता हो गई है। जिस कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पूरी सडक़ पर पड़े गहरे गड्डों के कारण सडक़ पर से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों व ग्राम पंचायत ने अनेक बार इस सडक़ की मरम्मत की मांग को लेकर संबंधित विभाग को लिखा है लेकिन विभाग इस ओर से कुम्भकर्णीय नींद सोया हुआ है। 

कैमला से कोहंड को जाने वाली सडक़ पर पड़े गहरे गड्डे।व सडक़ से गुजरते राहगीर।छाया-तेजबीर

कैमला निवासी संदीप, सतबीर, कर्मबीर, सुशील, राकेश, दीनानाथ, दिनेश, विरेंद्र, बल्लू, रमेश आदि का कहना है कि कैमला से कोहंड की ओर जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सडक़ की पूरी सडक़ की हालत बद्दतर है कि इस पर साईकिल व मोटर साईकिल का गुजरना तो दूर पैदल व्यक्ति का चलना भी दुभर है। पूरी सडक़ पर करीब एक एक फुट गहरे गड्डे पड़े हुए है। जिससे पता ही नही चलता कि सडक़ में गड्डा है या गड्डे में सडक़ है।  ग्रामीणों का कहना है कि इस सडक़ की इतनी बुरी हालत बरसत की ओर से मिट्टी लेकर आने वाले डम्फरों के कारण हुई है। डम्फरों के कारण पूरी सडक़ पर धूल मिट्टी उड़ती रहती है व बड़े-बड़े गड्डे पड़ गए है। 
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस सडक़ की मरम्मत के बारे में ग्राम पंचायत को अनेक बार कहा है लेकिन उनकी अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है। 
इस संबंध में गांव के सरपंच रमेश वर्मा का कहना है कि यह सडक़ पी डब्ल्यु डी के अधीन आती है और सडक़ की मरम्मत के बारे में ग्राम पंचायत संबंधित विभाग को लिख चुकी है। दूसरी ओर पीडब्ल्युडी के एसडीओ प्रेमसिंह देसवाल का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर सडक़ों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। विभाग के पास ग्रांट नही है जब ग्रांट आएगी तो तब सडक़ की मरम्मत करवा दी जाएगी। 

No comments:

Post a Comment