करनाल विजय काम्बोज
पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं मुददों को लेकर हरियाणा पत्रकार संघ की एक बैठक पंचायत भवन में बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष के बी पंडित ने की । बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने-अपने विचार सांझा किए। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के बी पंडित ने कहा कि हरियाणा पत्रकार संघ एकमात्र ऐसा संगठन है जिसके प्रदेशभर में एक हजार से भी अधिक सदस्य है और संघ ने अपनी बीमा पॉलिसी के तहत 10 दिवगंत पत्रकारों को 80 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की हैं। संघ की कई मांगों को सरकार ने स्वीकार किया हैं। इसके अलावा एक 16 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के लिए एक लाख का मेडिक्लेम के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत की गई है, जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। बैठक में सभी पत्रकारों ने एकमत से वकीलों की तर्ज पर हुडा में पत्रकारों के लिए प्लाटों का कोटा तय करने की मांग उठाई। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित टोलप्लाजा पर पत्रकारों को छूट प्रदान करने बारे मांग प्रमुखता से रखी गई जिस पर सहमति बनी कि जल्द ही संघ का एक प्रतिनिधि मंडल इस बारे में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री से मुलाकात करेगा। राजस्थान सरकार की तर्ज पर मीडियाकर्मियों के लिए शिक्षण संस्थानों में कोटा निर्धारित करने की भी बात रखी गई। इसके अलावा इलैक्ट्रोनिक चैनलों से जुड़े पत्रकारों को ब्लॉक स्तर पर मान्यता देने, पत्रकारों के लिए ट्रेनिंग केम्प लगाने पर विचार-विमर्श किया गया। के बी पंडित ने सभी साथियों को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही मांगों के बारे में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि इन मांगों पर सरकार अपनी सहमति दे देगी। इस बैठक में जिलाध्यक्ष देवेंद्र गांधी के अलावा राजकुमार प्रिंस, सुशील भार्गव, हरीश चावला, शलेंद्र जैन, धर्मेंद्र खुराना, प्रवीण अरोड़ा, अनिल भंडारी, गुरमीत भिंडर, धर्म सिंह, शिवनाथ कपूर, सुरेंद्र मरवाहा, हरि कृष्ण आर्य, बीशपाल राणा, रमेशपाल, अरविंद चौहान, ·र्मबीर लाठर,सुरेश अनेजा, विजय कंबोज, जेपी कटारिया, विवेक राणा, अशोक कुमार, कमल भसीन, राज अरोड़ा, के के संधू, पवन वर्मा, दीपक शर्मा, विकास सुखीजा, सुरेंद्र पांचाल, गुरचरण सिंह विर्क , अनिल शर्मा, बलविंद्र वर्मा, गुरनाम सिंह, मुकेश मैहला, सन्नी चौहान, यतिन चौहान, रमेश ढांगी, अजय शर्मा, आशुतोष गौतम, हरीश मदान, सतीश जोशी, मुलखराज आहूजा, ओपी सचदेवा सहित कई मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment