आरोपी चालक को छोडऩे से मृतक के परिजनों में रोष,जाम लगाया
करनाल 2 मई विजय काम्बोज
बेलगाम कार ने करनाल माल रोड स्थित उपायुक्त आवास के सामने कई वाहनों में टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक की हालत काफी की नाजुक बताई जा रही है। हादसा रविवार की शाम उस समय हुआ जब एक फ़ोर्ड डिगो कार एचआर05एबी-7757 काछवा की ओर से बहुत तेज गति से आ रही थी। कार ने पहले एक अन्य कार एचआर26बी-3535 को ओवरटेकक करने की कोशिश की जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह आल्टो कार से टकराती हुई सामने से आ रही एक बाइक डीएल8एसएनबी-0842 से भिड़ गई। यह भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि कार ने बाइक सवार को कुचलते हुए एक अन्य बाइक एचआर02क्यू-3227 को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार शामगढ़ निवासी युवक पवन को गंभीर चोटें लगी जबकि बुढनपुर निवासी विनोद और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गये।घायलों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती ·राया गया जहां पहुंच कर विनोद की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लापरवाह चालक को दबोच लिया और पुलिस थाने ले गई जहां उक्त चालक को छोड़ दिया गया जिसे लेकर मृतक युवक के परिजनों मे काफी रोष है। उन्होंने पुलिस लाइन का घेराव करते हुए अंबेदकर चौक पर जाम लगाया और थाने में खड़ी कार को भी तोड़ दिया। जाम के दौरान गुस्साये परिजनों ने कई वाहनों को भी क्षति पहुंचाई। डीएसपी राजेश भारद्वाज और सुरेंद्र पाल सिंह ने अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए एक एएसआई को नौकरी से बर्खास्त कर दिया तथा मौके पर पहुंचकर परिजनों को तुरंत कारवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
No comments:
Post a Comment