Monday, May 2, 2011

महज 70 रूपये के की युवक की हत्या

करनाल,सुरेश अनेजा
  आज इंसान की कीमत महज चंद रूपये ही रह गई है लोग कुछ ही पैसों के लें दें के लिए आदमी का कत्ल कर देते हैं ऐसा ही एक किस्सा  करनाल में सामने आया है ! करनाल के शुगर मिल एरिया में केबल का काम करने वाले एक युवक धर्मबीर ने अपने पड़ोसी दुकानदार  के सत्तर रूपये देने थे जो की कुछ दिन पहले इस युवक ने उधार लिए थे  पड़ोसी अपने पैसे लेने के लिए धरमबीर  के घर अपने पिता के साथ आया और अपने पैसे की मांग की परन्तु धर्मबीर के पास उस समय सत्तर रूपये जेब में नहीं थे उस  ने कहा की वह कल पैसे दे देगा परन्तु बाप बेटा अपनी जिद्द पर अड़ गए और अभी पैसे लेने के कारण झगड़ा हो गया जिस में दोनों ने मिल कर धर्मवीर के गले में रस्सी ड़ाल  कर फंदा बनाया और एक ने उस के सर में लाठी से वार किया इस हमले में धरमबीर  की मौके पर ही मौत हो गई ! पुलिस ने इस घटना के बाद युवक के शव को अपने कब्जे में ले करनाल के सरकारी हस्पताल में पोस्त्मर्तम के लिए भिजवा दिया है  और जाँच शुरू कर दी है !मृतक  धरमबीर के पिता राजिंदर सिंह और माता  चंपा  देवी -   ने बताया की धर्मवीर ने अपने पड़ोसी के सत्तर रूपये देने थे परन्तु उस के पास पैसे नहीं थे जन उस ने कहा की वह सत्तर रूपये कल देगा तो उस के ऊपर लाठी से हमला कर दिया गया जिस में उस की मौत हो गई ! एस एच ओ सदर थाना करता राम पुलिस जाँच अधिकारी ने बताया की उनको सुचना मिले थी की शुगर मिल के पास एक युवक की हत्या हो गई है जो की युवक ने सत्तर रूपये की लें दें था जिस के पीछे झगड़ा हुआ और इस झगड़े में उस युवक की मौत हो गई है फिल हाल पुलिस मामले की जाँच कर रहे हैं मामला दर्ज कर लिया है !

No comments:

Post a Comment