रादौर, 2 मई कुलदीप सैनी
Monday, May 2, 2011
ट्रैक्टर मोटर साइकिल की भिडंत,दो घायल
-रविवार की देर रात रादौर के गाँव बुबका के पास टै्रक्टर व मोटरसाईकिल की भिडंत में दो मोटरसाईकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे यमुनानगर रैफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू कर दी। राहगीरों ने बताया कि युवक गाँव बुबका में जा रहे थे कि जब वे गाँव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे टै्रैक्टर से उनकी भिडंत हो गई। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि रादौर निवासी अनीश वर्मा की टांग शरीर से अलग हो·र दूर जा गिरी। वहीं बुबका निवासी बंसीलाल की भी टांग में गंभीर चोट आई। जिन्हे यमुनानगर रैफर कर दिया है। टै्रक्टर चालक दुघर्टना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment