रादौर,2 मई-कुलदीप सैनी
मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा पर भेदभाव का आरोप लगाने से पहले विपक्षी दल बताए कि उन्होंने उतरी हरियाणा में कौन से विकास कार्य करवाए थे। यह बात हरियाणा प्रदेश कंग्रेस कमेटी के संगठन सचिव व हल्का रादौर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सुरेश ढाण्डा ने अपने कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त पत्रकारों से बातचीत मे हे। ढाण्डा ने कहा कि मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा हरियाणा के इतिहास में पहले ऐसे मुख्यमन्त्री हुए है जो उन हल्को को भी विकास के लिए ग्रांट दे रहे है जहाँ पर कांग्रेस का विधायक नहीं है। सुरेश ढांडा ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समाज के विभिन्न वर्गों के विकास के लिए सामान रूप से कार्य कर रहे है। इसी बात का नतीजा है कि आज विकास के मामले में हरियाणा अन्य राज्यों की तुलना में बहुत आगे निकल चुका है। ढांडा ने कहा कि मुख्यमन्त्री ने हल्का रादौर के साथ-साथ यमुनानगर व कुरूक्षेत्र के गाँवों में विकास लिए 10-10 लाख रूपए दिए तथा यमुनानगर जिले की सड़को के लिए करोड़ों रूपए की ग्रांट मंजूर की । सभी सड़को को बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल प्रदेश की समझदार जनता को बहकाने का असफल प्रयास कर रहे है। जनता आज कांग्रेस पार्टी की नीतियों से खुश है तथा आगामी समय में भी विपक्ष को निराशा हाथ लगेगी। इससे पूर्व कार्यलय में यमुनानगर में हुए बस हादसे पर दु:ख जताते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा मृतको की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। ढाण्डा ने सभी मृतको व घायलों के परिवार वालों के घर जाकर संवेदना व्यक्त की । इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य सचिन गुप्ता, रमेश झगूड़ी, सुभाष, प्रीती लाल बकाना, मा. शेर सिंह, श्रेय गुप्ता, कृष्ण चन्द दौलतपूर, राम लाल सैनी, बलवन्त, गुरपाल गुन्दयाना, सुरजीत करतारपुर, मेवा राम बैण्डी, जसविन्द्र , सुभाष दौलतपुर, अमरदीप ढांडा, दीप राणा, सुशील रतनगढ़, प्रीती लाल, यादविन्द्र भापा, हिशम, गजे सिंह, दीपक दताना, सुखदेव अमलोहा, रोबिन उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment