घरौंडा:-1 मई कौशिक
अग्रवाल युवा संगठन का दायित्व ग्रहण समारोह रेलवे रोड़ स्थित एक वेंकट हाल में मनाया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के संरक्षक सोहनलाल गुप्ता ने नए कार्य कारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोहनलाल गुप्ता ने युवा संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की अग्रवाल युवा संगठन द्वारा समाज सेवा के लिए किये जा रहे कार्य सराहनीय है। संगठन द्वारा हाल ही में प्रकाश की गई पूरे अग्रवाल समाज की डायरेक्टरी इस समाज की जानकारी प्राप्त करने के लिए वास्तव में सही उपयोगी सिद्ध होगी।
उन्होने कहा की हर युवा संगठन को समय समय पर समाज सेवा के कार्य करने चाहिए, क्योंकि नि:स्वार्थ भावना से कि गई समाज सेवा वास्तव मे प्रभु की सेवा होती है।
इस मौके पर युवा संगठन की नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में सतीश अग्रवाल को प्रधान, राजेश गोयल को उपप्रधान, राहुल बंसल सचिव, सुनील गोयल सहसचिव, सोनी गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर नई कार्यकारिणी ने समाज के लिए अच्छे कार्य करने कि शपथ ली। इस अवसर पर पार्षद सुभाष गुप्ता, रोहित गोयल, डा० विनोद गुप्ता, डा० सुरेंद्र गुप्ता, अशोक मित्तल, विनोद जैन आदि उपस्थित थे |
No comments:
Post a Comment