घरौंड़ा सुशील कौशिक
सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र में भ्रमण के बाद श्रीमती नोकड ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की ये कहकर प्रशंसा की कि वे एक दूरदृष्टया और कुशल नेतृत्व रखने वाले हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के बारे में कहा कि उनकी रूचि खेती में बेहतरी लाना है जिससे यहां उत्पादन और आय में बढ़ोतरी हो सके । इसके लिये उन्होंने श्री हुडडा को धन्यवाद दिया और कहा कि वे हरियाणा के किसानों के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इस बात को जग जाहिर किया है कि हरियाणा के साथ इजराईल का एक सफल कदम है और ये बात मैंने भारत के कृषि मंत्री को भी कही है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने घरौंडा में स्थापित प्रोजेक्ट में सफलता हासिल की है।
इजराईली कृषि मंत्री ने आगे कहा कि भारत में खेती में नई तकनीको से किसानों को लाभ पहुंचेगा, इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। इजराईल के साथ खेती में सहयोग से भारत तरक्की करके खाद्यान्न,उत्पान और वितरण में महाशक्ति बन सकेगा। खेती में इस सुदृढता से भारत विश्व कृषि में एक अग्रणी देश होगा। उन्होंने कहा कि भारत के साथ कार्य योजना पूरी करने के बाद भविष्य में इसका विस्तार आगे के एग्रीमेंट पर निर्भर करेगा लेकिन हम इस सहयोग को जारी रखने में पूर्ण रूचि रखते हैं।
मुख्यमंत्री हरियाणा और इजराईली कृषि मंत्री की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने एक प्रैस वार्ता में बताया कि बागवानी को बढ़ावा देने के लिये सब्जी उत्पादन के 12 नये केन्द्र स्थापित किये जायेंग। इनके लिये सरकार की ओर से किसानों को पोली हाऊसिज बनाने के लिये 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी। इससे पूर्व हरियाणा सरकार ने इजराईली कृषि मंत्री से अनुरोध किया कि वे कृषि बागवानी और खेती पर आधारित अन्य व्यवसायों के लिये एक अनुसंधान व विकास केन्द्र स्थापित करने में मदद दें जैसा कि इस पद्धति का एक केन्द्र इजराईल में है। इसके स्थापित होने से कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ेगी। इस पर इजराईली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जो अनुसंधान और विकास का प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया है वह एक सराहनीय विचार है परन्तु मैं इजराईल वापसी में इस पर विचार करूंगी। मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर कि इजराईल नींबू, आम, अंगूर इत्यादि की प्रजातियों के पौधे भारत को ट्रांसफर करेगा के जवाब में इजराईली मंत्री ने कहा कि इनके बीज व पौधों के भारत में ट्रासफर का कार्य एक अलग मुददा है और इसके लिये विशेष अनुबंध की आवश्यकता रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा के इस सुझाव का स्वागत किया कि मुख्यमंत्री हरियाणा के 25 प्रगतिशील किसानों को इजराईल भ्रमण के लिये भेजेंगे, जो वहां की एडवांस खेती तकनीको का अध्यन्न करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा डेयरी, फार्मिंग और हरियाणा की मुर्राह भैंस में भी विशेष रूचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने इजराईल मंत्री को यह भी बताया कि हरियाणा के गन्नौर में 1500 करोड़ रूपये की लागत से 400 एकड़ में टर्मिनल मार्किट बनाई जायेगी यह किसानों को पोस्ट हारवैस्टिंग मैनेजमेंट में मदद करेगी। मीटिंग में श्री हुडडा ने इजराईल सरकार की ओर से यहां के उत्कृष्टता केन्द्र के लिये सहयोग की सराहना की । उन्होंने इजराईल को सराहते हुए कहा कि इस देश ने विषम परिस्थितियों के चलते भी जल प्रबंधन और बागवानी में एडवांस तकनीक हासिल की है। श्री हुडडा ने इंडो इजराईल योजना के विस्तार जो दिसम्बर 2013 तक होना है पर बल दिया, मौजूदा अवधि दिसम्बर 2010 में समाप्त हो गई है। उन्होंने इजराईल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यो की सराहना की और इजराईल में अरावा अन्तर्राष्ट्रीय कृषि प्रशिक्षण केन्द्र में भारत के प्रगतिशील किसानों की ट्रेनिंग के लिये अनुरोध किया।
इससे पूर्व श्रीमती नोकड ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र का भ्रमण किया और वहां रंगीन शिमला मिर्च, खीरा तथा खाने में अति स्वादिष्ट टमाटरों को देखा। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि हम इजराईली तकनीक को भारत में पूर्ण रूप से लाना चाहते हैं जोकि एक सच्चे मित्र का परिणाम है। इन तकनीको से भारत के किसानों को अवश्य लाभ मिलेगा। उन्होंने सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र में हाईटेक ग्रीन हाऊस नर्सरी को भी देखा जिसमें इजराईल से आयात करके सब्जी के पौधे तैयार किये जाते हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा इंडो इजराईल उत्कृष्टता केन्द्र के लिये प्रयासों की सराहना की ।
इस अवसर पर भारत में इजराईल के राजदूत श्री माक सोफर, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कृषि मंत्री हरियाणा परमवीर सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह व जिले राम शर्मा, जिला परिषद के अध्यक्ष अंग्रेज सिंह धूमसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव छत्तर सिंह, कृषि सचिव रोशन लाल, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाक्टर के .एस. खोखर, इजराईल के आन्तरिक मामलों के प्रभारी बेन डेविड, इजराईली दूतावास के प्रवक्ता डेविड गोल्डफरव, दूतावास पर इजराईल के कृषि व विज्ञान सलाहकार डाक्टर एवरी बारजर, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशास· टी.वी.एस.एन. प्रसाद, कृषि महानिदेशक डाक्टर सत्यवीर सिंह के अलावा उपायुक्त करनाल श्रीमती नीलम प्रदीप कासनी तथा जिला कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र नरवाल भी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment