रादौर,कुलदीप सैनी
रादौर के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के नजदीक स्थित एक करियाने की दुकान पर मंगलवार देर शाम सामान लेने आए दो अज्ञात लोगों ने दुकानदार की दुकान से 72 हजार रूपये व एक मोबाईल फोन उडा लिया। दुकानदार को जब चोरी का पता चला तो उसने तुंरत दुकान पर आए दोनों व्यक्तियों की आसपास तलाश की । लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। तभी दुकानदार ने मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों की आसपास के ईंट भठों पर तलाश शुरू कर दी। क्योंकि देखने से अज्ञात व्यक्ति ईंट भाते के मजदूर लग रहे थे। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात व्यक्तियों का पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया था। दुकानदार देवेन्द्र ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अभी कुछ ही दिन पहले सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के पास एक करियाने कि दुकान खोली है। मंगलवार को उसने दुकान में 72 हजार रूपये किसी काम के लिए रखे थे। देर शाम वह व उसका भाई दुकान पर थे। तभी दो व्यक्ति जो देखने से ईंट भठों के मजदूर लग रहे थे, दुकान पर सामान लेने आए। दुकानदार ने बताया कि वे दोनों भाई उन्हें सामान देने में व्यस्त हो गए। जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने दुकान में रखे 72 हजार रूपये पर हाथ साफ कर दिया। उनके जाने के बाद उन्होंने जब दुकान में रखे रूपयो को निकालना चाहा तो रूपये को अपने स्थान पर न पाकर उनके होश उड गए। उन्होंने आसपास देखा लेकिन रूपये कहीं नहीं मिले। तब उन्हें दुकान पर आए दोनों व्यक्तियों पर शक हुआ। दुकान से उनका मोबाईल फोन भी गायब था। उन्होंने तुंरत उन दोनों अज्ञात व्यक्तियों की आसपास तलाश की । लेकिन उनके हाथ कोई सुराग नही लग सका । तब उन्होंने मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुंरत अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की लेकिन सामाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ भी कोई सुराग नहीं लग सका । घटना के बाद रादौर में सनसनी फैल गई। आसपास दुकानदार भी चौकन्ने हो गए।
No comments:
Post a Comment