Tuesday, May 3, 2011

स्टोव फटने से महिला झुलसी

रादौर,-कुलदीप सैनी
गांव अलाहर में स्टोव पर चाय बनाते समय एक  महिला अचानक  बुरी तरह झुलस गई। लगभग पचास प्रतिशत जली हालत में महिला को  यमुनानगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला की  हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों  ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।
        जानकारी के  अनुसार गांव अलाहर निवासी रामशरण की  पत्नी परमिला देवी(35) मंगलवार की  सुबह पांच बजे अपने घर पर रसोई में स्टोव पर चाय बनाने गई थी। तभी अचानक  स्टोव फट गया। जिससे महिला बुरी तरह से जल गई। आग लगने से जली महिला की  चीख  पुकार सुनकर परिवार के  लोग व ग्रामीण मौके  पर पहुंचे और आग को  बुझाया। लेकिन  तब तक  परमिला बुरी तरह से जल चुकी  थी। बुरी तरह से जल चुकी महिला परमिला एक  लड़के  व दो लडकियों की  मां है। जो जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

No comments:

Post a Comment