करनाल विजय काम्बोज
स्कूल एवं आंगनवाड़ी स्वच्छता सप्ताह के अन्तर्गत स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों को सम्पूर्ण स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान स्कूल/आंगनवाड़ी केन्द्रों में आगामी 10 जुलाई तक चलेगा।
यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त के.एम. पांडुरंग ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार स्कूल एवं आंगनवाड़ी स्वच्छता सप्ताह के अन्तर्गत पहले दिन 4 जुलाई को स्वच्छता विषय पर बातचीत व व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इसी प्रकार दूसरे दिन 5 जुलाई को स्कूल भवनों, आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा उनके परिसरों में साफ-सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सप्ताह के तीसरे दिन 6 जुलाई को विद्यार्थियों व आंगनवाड़ी बच्चों को वास्तव में हाथ साफ-सुथरे रखने के लिए प्रेरित किया जायेगा, चौथे दिन 7 जुलाई को विद्यार्थियों को शौचालय को साफ सुथरा रखना तथा साफ सुथरे शौचालय के महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी, इसी प्रकार पांचवे दिन 8 जुलाई को स्कूली बच्चों की प्रश्रोतरी, भाषण, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग तथा पैंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जायेगा। छठे दिन 9 जुलाई को स्कूली बच्चे व आंगनवाड़ी बच्चों की बाल संसद तथा विद्यार्थियों के ग्रुप को स्वच्छता बारे बताया जायेगा तथा अंतिम दिन 10 जुलाई को अध्यापक, छात्र एवं अभिभावकों की एक बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमें स्वच्छता बारे विस्तार से चर्चा की जायेगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अभियान से जुड़े शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ताओं का आहवान किया कि इस सप्ताह के दौरान ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सम्पूर्ण स्वच्छता के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दे तथा आम लोगों को भी इस अभियान से जोड़े ताकि करनाल जिला सम्पूर्ण स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी जिला बन सके।
No comments:
Post a Comment